फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Post mortem of the girl's body could not be done, police force deployed in the village

Lakhimpur Kheri News: नहीं हो सका किशोरी के शव का पोस्टमार्टम, गांव में तैनात पुलिस बल

Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of the girl's body could not be done, police force deployed in the village
सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव निवासी किशोरी की गला दबाकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को नहीं हो सका। मृतका का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम होना है। शाम तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दो सगी बहनें 25 सितंबर की रात एक ही चारपाई पर सो रही थीं। सुबह छोटी बहन मृत अवस्था में मिली। अचानक मौत होने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के तीन दिन बाद मृतका के भाई ने थाने पहुंचकर हत्या की तहरीर दी और बड़ी बहन के प्रेमी पर आरोप लगाया। कहा कि छोटी बहन ने देख लिया था, इसलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी सचिन प्रेमी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed