फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pongranala

पोंगरा नाले में थारू युवक की डूबकर मौत

Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
pongranala
चंदनचौकी। चंदनचौकी-पलिया मार्ग पर पुरैना गांव के पास पोंगरा नाले में डूबकर कोतवाली गौरीफंटा के सूरमा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। रविवार की दोपहर वह खेत देखने निकला था, देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की। सुबह पोंगरा नाले से उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

गांव सूरमा निवासी खुशीराम राना ने बताया कि उनका पुत्र करम सिंह उर्फ अतुल (22) रविवार दोपहर घर से खेत देखने निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। तभी गांव मे खबर पहुंची कि कोई युवक पोंगरा नाले में पड़ा है। इस पर वह तमाम ग्रामीणों के साथ पोंगरा नाला पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश नहीं की जा सकी। सुबह पुरैना गांव के तैराकों ने नाला से शव बरामद किया। सूचना पर चंदनचौकी और गौरीफंटा के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक चंदनचौकी सियाराम ने बताया कि परिजनों ने पैर फिसलकर नाले में गिरकर डूबने की तहरीर दी है। शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान भी नहीं हैं।
विज्ञापन

पोंगरा नाले में कई साल पूर्व चंदनचौकी मेला चलने के दौरान पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी। लेकिन उसके बाद भी इस नाले पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed