फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pond select of fisheries

1670 तालाबों का मत्स्य पालन के लिए हुआ चयन

Fri, 25 Sep 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
pond select of fisheries
pond select of fisheries
लखीमपुर खीरी। मत्स्य पालन के लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में 1670 तालाब उपयुक्त पाए गए हैं, जिनका आवंटन करने के लिए सीडीओ अरविंद सिंह ने तिथियां भी घोषित कर दी हैं। तहसील लखीमपुर, मितौली, मोहम्मदी में 15 अक्तूबर 2020 को और तहसील धौरहरा, गोला, निघासन, पलिया में 16 अक्तूबर को कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑपरेशन चतुर्भुज के तहत सीडीओ अरविंद सिंह ने मनरेगा से वर्ष 2019-20 और 2020-21 में तालाबों का विकास और जीर्णोद्धार कराया था। अब इनका उपयोग मत्स्य पालकों के जीविकोपार्जन और उनकी आय में बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इन तालाबों को 10 वर्ष के लिए मत्स्य पालकों को पट्टे पर दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि नए बनाए गए तालाबों का तहसीलों से गाटा संख्या आवंटित कराकर सूची तैयार कराई गई है। वहीं पूर्व से सृजित जिन तालाबों का अभी तक किसी कारणवश पट्टा नहीं हो सका था, उनकी सूची भी तहसीलों में एसडीएम को भेजी गई है। सीडीओ ने बताया कि 1670 चयनित तालाबों का आवंटन तहसीलों में लगने वाले विशेष कैंप में किया जाएगा। इसमें मछुआ समुदाय/अनुसूचित जाति के व्यक्तियों और अन्य को राजस्व संहिता-2016 में वर्णित व्यवस्था के अनुसार मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाएगा। आवंटित मत्स्य पट्टाधारकों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण और उनका क्रेडिट कार्ड भी बनवाया जाएगा। इस अभियान से 1670 मत्स्य पालकों के एकमुश्त जुड़ने की संभावना है, जिससे मत्स्य पालक के परिवारों में औसतन पांच-पांच सदस्यों को रोजगार मिल सकेगा। सीडीओ ने कहा कि इनमें से 75 प्रतिशत तालाबों में सही ढंग से मत्स्य पालन होने लगे, तो जनपद में मत्स्य पालन व्यवसाय में हब बन सकता है। इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

कुपोषण को दूर करने में मिलेगी मदद
मत्स्य पालन की अच्छी संभावनाएं और संसाधन उपलब्ध होने के चलते इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित होने से मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, तो वहीं कुपोषण की समस्या दूर करने भी मदद मिलेगी। भरपूर उत्पादन होने से लोगों को ताजी मछली के रूप में पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद मत्स्य पालन का हब बनता है, तो बड़े व्यापारी लखनऊ/बरेली से स्वत: यहां आकर बिजनेस लिंक स्थापित करेंगे। दूसरा पहलू यह भी है कि राजस्व के तालाबों की सुरक्षा और अवैध कब्जे की समस्या दूर होगी और तालाबों को जीवित रखने में यह पट्टा स्वरूप सहभागी बनेगा।
अरविंद सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed