फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Polling parties reached 3173 booths to vote

3173 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंचीं

Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 3173 booths to vote
राजापुर मंडी से चुनाव ड्यूटी पर जाते मतदान कर्मी।
दोपहर तक मतदान कर्मियों के राजापुर मंडी में पहुंचने का चला सिलसिला
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने से परेशान हुए बड़ी संख्या में कार्मिक
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को सुबह राजापुर मंडी से 3173 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा।
राजापुर मंडी से ही आठों विधानसभा पलिया, निघासन, गोला, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। इससे पहले मतदान कार्मिकों ने ईवीएम, वीवीपैट, सैनिटाइजर, मतदाता सूची समेत चुनाव कराने के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बुधवार सुबह छह बजे मतदान कर्मियों को राजापुर मंडी बुलाया गया था। बावजूद इसकेदोपहर तक कर्मचारियों व सुरक्षा बलों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। आठों विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जिन पर आरओ, एआरओ समेत अन्य कर्मचारियों की निगरानी में चुनाव ड्यूटी के अनुसार सामग्री बांटी गई। फिर भी कर्मचारियों को अपने काउंटर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कई पार्टियों के चारों सदस्य समय से नहीं पहुंचे। इससे लोग अपने साथियों की खोजबीन में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी परिसर में मोबाइल नेटवर्क कई घंटे बाधित रहने से कर्मचारियों व अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग एक-दूसरे से संपर्क करने केे लिए परेशान रहे। कई कर्मचारी ऐन मौके पर ड्यूटी कटवाने भी पहुंचे। कुछ महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंची। रवानगी स्थल पर लाउडस्पीकर के जरिए चुनाव ड्यूटी न कटवाने की अपील की गई। कुछ कर्मचारी अनुपस्थित भी रहे, जिससे उनके स्थान पर रिजर्व पार्टी में रखे गए कर्मचारियों को लगाया गया। शाम चार बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। कुछ चुनाव कार्मिक अपने निजी वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता समेत प्रेक्षक ने रवानगी स्थल पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निघासन में एक पोलिंग बूथ बढ़ा
जनपद में कुल पोलिंग बूथों की संख्या 3172 से बढ़कर 3173 हो गई है। निघासन विधानसभा में एक पोलिंग बूथों को तोड़कर दो बूथ बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि निघासन में एक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक दो भागों में बांटा गया है। इससे निघासन में पोलिंग बूथों की संख्या 375 से बढ़कर 376 हो गई है।
चुनाव कराने के लिए करीब 14 हजार कार्मिक लगाए गए हैं। करीब 10 प्रतिशत चुनाव कार्मिक रिजर्व में हैं। मतदान के दिन किसी कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने या अन्य कारणों से जरूरत के मुताबिक तत्काल रिजर्व कर्मचारियों को कार्यभार सौंपा जाएगा। जो कार्मिक बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहे हैं, उनका वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम
सौजन्या से राजापुर मार्ग पर लगा रहा घंटों जाम
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को राजापुर मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई, जिससे सौजन्या तिराहे से राजापुर तक रूट डायवर्जन किया गया था। फिर भी सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के वाहन पहुंचने लगे, तो सड़क पर जाम की स्थिति हो गई।

कर्मचारियों को पैदल ही राजापुर मंडी तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान बाइक व हल्के वाहन भी चलते रहे, जिससे जाम की स्थिति निरंतर बनी रही। सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी होने के बाद ही जाम से छुटकारा मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed