{"_id":"60ca36138ebc3e32a843c02c","slug":"political-stir-intensifies-for-the-post-of-district-panchayat-president-lakhimpur-news-bly4499537191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल तेज
विज्ञापन
सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए की जा रही कोशिशें
लखीमपुर खीरी। निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत जुटाने के लिए भाजपा और सपा के नेताओं में होड़ शुरू हो गई है। यहां बता दें कि जनपद में कुल 72 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें से बहुमत के लिए 37 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। बहुमत न होने के कारण पार्टियां सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिशें कर रही हैं।
मुख्य रूप से भाजपा और सपा के बीच चुनावी संघर्ष होने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मौजूदा समय में भाजपा के पास करीब 20 और सपा के पास भी करीब 20 सदस्यों का समर्थन होना बताया जा रहा है, जबकि बसपा समर्थित 11 उम्मीदवार जीते हैं। निर्दलियों की कुल संख्या करीब 30 है। लिहाजा दोनों भाजपा और सपा के लोग इन निर्दलियों पर डोरे डाल रहे हैं। कुछ सदस्यों को विधायकों/ सांसदों के माध्यम से सुरक्षित ठिकानों पर भेजने की शुरुआत हो गई है, जिन्हें मतदान के दिन सामने लाया जाएगा। तब तक यह सदस्य विशेष खातिरदारी में रहेंगे।
डीएम कोर्ट में 26 जून को जमा होंगे नामांकन पत्र
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन पत्र कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में जमा किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक डीएम कोर्ट में मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में बुधवार से प्रारंभ कर दी गई है। निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम अरुण कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
दबाव बनाने के लिए थाने में रात भर बैठाया
निघासन। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए घमासान चालू हो गया है। रमियाबेहड़ चतुर्थ के जिला पंचायत सदस्य के पिता ने सत्तापक्ष के एक विधायक पर थाने में बैठाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
धौरहरा कोतवाली के गांव बगहा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका बेटा माखन रमियाबेहड़ चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ है। कई दिन पहले वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया है। आरोप है कि दो दिन पहले उसके पास लखीमपुर के सदर विधायक कई लोगों के साथ आए और कुछ काम बताकर उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर निघासन ले आए।
आरोप है कि विधायक ने माखन के बारे में पूछा। न बताने पर पहले उसे धमकाने का प्रयास किया, जब वह नहीं माना तो उसे ले जाकर थाने में बैठा दिया। रात भर थाने में बैठाने के बाद सुबह पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसके बाद विधायक ने उसके बेटे का अपहरण होने का आरोप लगाते हुए थाने में जगदीश के नाम से तहरीर दे दी। इस बात की भनक जब जगदीश को लगी तो उसने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने इस घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
390 पंचायतों के प्रधान और सदस्यों की शपथ 18, 19 को
लखीमपुर खीरी। जनपद की 1165 ग्राम पंचायतों में से 390 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के बाद सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। इससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को 18 से 19 जून 2021 तक शपथ ग्रहण कराई जाएगी। 20 जून को ग्राम पंचायत की पहली बैठक कराई जाएगी।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि 775 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों को पहले शपथ दिलाई जा चुकी है। अब शेष 390 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उनके ग्राम पंचयत सदस्यों को शपथ दिलाने व प्रथम बैठक कराने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 17 जून 2021 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 18 जून एवं 19 जून 2021 को प्रधान व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। 20 जून को प्रथम बैठक होगी। इसके बाद प्रधानों और सचिवों के संयुक्त हस्ताक्षर से खाते खुलवाएं जाएंगे। संवाद