{"_id":"57dd4e794f1c1be97cd47b26","slug":"political-self-is-welcome-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक स्वाभिमान यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक स्वाभिमान यात्रा का हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
yatra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राष्ट्रीय अध्यक्ष को 50 किलोग्राम का पहनाया माला
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा संचालित राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा का महात्मा गांधी पार्क पर जोरदार स्वागत किया गया। 170 नगरों से होती हुई खीरी पहुंची रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता को 50 किलोग्राम का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों हमदर्द चौराहा, सदर चौराहा, संकटा देवी होते हुए बाथम वैश्य धर्मशाला पहुंचकर विशाल वैश्य सम्मेलन में बदल गई। जिले में यात्रा का नेतृत्व संजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, अजय जायसवाल और संदीप गुप्ता ने किया। संकटा देवी चौराहा पर निर्माणाधीन अग्रसेन चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्पांजलि दी। सम्मेलन का शुभारंभ नगर इकाई महिला की अध्यक्ष उमा पितरिया ने किया। सम्मेलन का संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव में यदि वैश्य समाज के बंधुओं को टिकट नहीं देते हैं तो वैश्य एकता परिषद अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। सम्मेलन रको केवी गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, राकेश बाथम आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर मौजूद सभी लोगों का जिला इकाई के अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश मंत्री रानू गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृतिचिह्न भेंट किया। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, गोला नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, धौरहरा और पलिया नगरपालिका के अध्यक्षों को भी सम्मनित किया गया। इसके अलावा भी कई लोगों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मोहम्मदी के अवधेश गुप्ता को नगर अध्यक्ष, प्रीति गुप्ता को नगर महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पारुल गुप्ता, अजय जायसवाल आदि शामिल रहे। इस दौरान राधा-श्रीकृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई।