{"_id":"63431f3799798919225b5392","slug":"political-lakhimpur-news-bly5002953132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा, बसपा नहीं लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा, बसपा नहीं लड़ेगी चुनाव
सार
बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गौतम ने बताया कि बसपा उपचुनाव लड़ाने में भरोसा नहीं रखती है और अरविंद गिरि के खिलाफ कोई भी बसपा प्रत्याशी उतारा नहीं जाएगा। वहीं, उम्मीदवार न उतारकर भाजपा को मौन समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जातीय समीकरणों को देखें तो पिछले चुनाव में यहां मुस्लिम मतदाताओं की एकजुटता के बावजूद सपा को कोई खास फायदा नहीं मिला था, जबकि ब्राह्म्मण और कुर्मी बिरादरी के वोटों का भी बंटवारा हुआ था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी। गोला उपचुनाव को लेकर अब तक मौन साधे कांग्रेस जहां उपचुनाव में उम्मीदवार उतारकर चुनावी राजनीति को धार देने की कोशिश में है, वहीं बसपा उपचुनाव लड़ने के मूड में नही है। बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गौतम ने बताया कि बसपा उपचुनाव लड़ने के पक्ष में नही है। भाजपा के अमन गिरि के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। बसपा का मानना है कि अरविंद गिरि के निधन के बाद उनके प्रति क्षेत्रीय जनता में सहानुभूति की लहर है।
छह सितंबर को पांच बार के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को चुनाव है। इसके लिये नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, तीन दिन गुजरने के बाद भी अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। भाजपा ने दिवंगत विधायक के पुत्र अमन गिरि तो वहीं सपा ने विनय तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि, कांग्रेस और बसपा अभी तक मौन साधे हुई थीं। रविवार को बातचीत के दौरान गोला उपचुनाव में हिस्सा लेने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि बैठकें हो रही थीं, जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन हो रहा था। उम्मीदवार का नाम तय हो गया है। सोमवार शाम तक कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गौतम ने बताया कि बसपा उपचुनाव लड़ाने में भरोसा नहीं रखती है और अरविंद गिरि के खिलाफ कोई भी बसपा प्रत्याशी उतारा नहीं जाएगा। बसपा नेता अजय चौधरी ने बताया कि उम्मीदवार न उतारकर अरविंद गिरि को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, उम्मीदवार न उतारकर भाजपा को मौन समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में बसपा का वोट सपा और भाजपा में किसी को भी जा सकता है। पिछले चुनाव में बसपा के मजबूती से न लड़ने पर उसका कैडर वोट भाजपा को ट्रांसफर हुआ था, जबकि कांग्रेस यहां चौथे नंबर पर रही थी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी बसपा
लखीमपुर खीरी। फरवरी-मार्च में हुए चुनाव में गोला में बसपा तीसरे नंबर पर रही थी। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि को जहां 1,26,534 वोट मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 97,240 वोट मिले थे। विनय तिवारी अरविंद गिरि से 29,294 वोटों से हारे थे। जबकि, बसपा से पटेल शिखा कनौजिया 26,970 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रही थीं। जातीय समीकरणों को देखें तो पिछले चुनाव में यहां मुस्लिम मतदाताओं की एकजुटता के बावजूद सपा को कोई खास फायदा नहीं मिला था, जबकि ब्राह्म्मण और कुर्मी बिरादरी के वोटों का भी बंटवारा हुआ था। उधर, बसपा प्रत्याशी के मजबूती से न लड़ने की वजह से बसपा के कैडर वोटों तक का बंटवारा हुआ था और ज्यादा हिस्सा भाजपा के पाले में गया था। इस बार फिर अमन गिरि के सामने उनके पिता के प्रतिद्वंद्वी रहे विनय तिवारी हैं।