फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

पीएम मोदी ने डिजिटलीकरण कर भ्रष्टाचार किया समाप्त

Wed, 08 Sep 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
political
प्रबुद्ध सम्मेलन में खीरी सांसद की विकास पुस्तिका का विमाचन करते सुनील बंसल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सौजन्या तिराहा स्थित एक मैरिज लॉन में मंगलवार को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन एवं खीरी सांसद के विकास कार्यों की विकास पुस्तिका एवं ई-बुक का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को संसदीय क्षेत्र में तेजी से विकास कराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटलीकरण कर भ्रष्टाचार पर वार कर उसे समाप्त किया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सबसे ज्यादा प्रदेशों में पूर्ण बहुमत की सरकार हैं। प्रधानमंत्री की सोच देश को स्वच्छ बनाने की है। इसके लिए उन्होंने स्वच्छता अभियान शुरू कर स्वयं झाड़ू उठाई। अमेरिका की धरती पर खड़े होकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य फिर से यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना है। जो कार्यकर्ताओं की मदद के बिना पूरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके मुखिया महागठबंधन कर भाजपा को यूपी में हराना चाहते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले के इनकी एक नहीं चली। सरकार की योजनाओं से हताश विपक्षी पार्टियां खासकर सपा इनमें कमियां निकाल रही है। सपा व बसपा के सरकार में दलाल सक्रिय थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। मगर, पीएम मोदी ने योजनाओं का डिजटलीकरण कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया है। संचालन अरविंद सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनरायन मिश्रा, विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, मंजू त्यागी, सौरभ सिंह सोनू, बाला प्रसाद अवस्थी, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सदर दिव्या सिंह व नकहा पवन गुप्ता, पुष्पा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, अंबरीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, ज्ञान प्रकाश बाजपेई, सभासद सुमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

गरीब कल्याण मेला 25 से
लखीमपुर खीरी। प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 25 सितंबर से शुरू हो रहे गरीब कल्याण मेले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अतिरिक्त बूथ विजय अभियान, पन्ना प्रमुख अभियान, पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन, सदस्यता अभियान, नए मतदाता बनाने एवं मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव गांव जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं उनको लाभ दिलाएं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने योजनाओं को अमल में लाने का आश्वासन दिया। कुलभूषण सिंह, विजय महेश्वरी, ज्योतिर्मय बरतरिया, विजय शुक्ला रिंकू, रमेश चंद्र मिश्रा, दीपक पुरी, रामजी दीक्षित सहित सीतापुर जिले से सभी आठों विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed