{"_id":"6122b5268ebc3e79c006ab6d","slug":"political-lakhimpur-news-bly4571786174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मृतक के परिवार से मिलता कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलागोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा में कर्ज से परेशान होकर जान देने वाले किसान श्रीपाल के परिवार वालों से रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने की बात कही।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश सचिव अभिषेक सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, सहजेंद्र दीक्षित, पंकज पटेल, महेंद्र कुमार भारती, मोहम्मद सलीम कंजा गांव गए और मृतक किसान के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
मृतक की पत्नी रामश्री ने बताया कि बजाज चीनी मिल पर लगभग 97000 रुपये भुगतान बकाया है और 169000 रुपये का बैंक का कर्ज है जिससे श्रीपाल परेशान रहते थे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से परिवार वालों की फोन पर वार्ता कराई और डीएम, एसडीएम से वार्ता कर न्याय दिलाने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो कांग्रेस आंदोलन करने पर विवश होगी। संवाद