{"_id":"5f91ce8b8ebc3e9b77669b7a","slug":"political-lakhimpur-news-bly42433905","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन्
विज्ञापन
कचहरी गेट पर प्रदर्शन करने जाते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सचिव जिला प्रभारी कुमुद गंगवार की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विलोबी मैदान में धरना प्रदर्शन किया। बाद में कचहरी गेट जाम कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था काफी खराब है। गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से किसान परेशान है। धरना प्रदर्शन को प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार, रवि तिवारी, संजय गोस्वामी आदि ने भी संबोधित किया। सभा के बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कचहरी गेट पर पहुंचे और गेट जाम करके बैठ गए। एसडीएम सदर के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि ज्ञापन पर तत्काल राज्यपाल ने संज्ञान न लिया तो किसानों की लड़ाई को सड़क पर उतर कर लड़ेंगे। इस दौरान गुरमीत सिंह भुल्लर, सहजेंद्र दीक्षित, सूरज सिंह चौहान, मुजीब उर रहमान, सुजीता कुमारी, रवि प्रताप सिंह, किसान नेता आशीष सिंह, बलराम गुप्ता, सगीर अहमद, बुसरा खातून आदि थे। संवाद