फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई न हुई तो महाअभियान चलाएगी कांग्रेस

Thu, 04 Jun 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फर्जी तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया है। यदि उन्हें शीघ्र रिहा न किया गया तो कांग्रेस गिरफ्तारी के विरोध में महाअभियान चलाएगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार से 1000 बसों की अनुमति मांगी थी। साथ ही यूपी बॉर्डर पर पार्टी ने 1000 बसें खड़ी भी कर दीं, लेकिन गरीब और मजदूर विरोधी योगी सरकार ने बसों को रोक दिया और अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने अपने अहंकार के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक समेत 90 कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज करा दिए। उन्होंने कहा कि आखिर मजदूरों की मदद करने वाले अजय कुमार लल्लू का अपराध क्या था। उन्होंने तो जरूरतमंदों की मदद की। मजदूरों को राहत मिले, इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। यदि प्रदेश सरकार ने अजय कुमार लल्लू को शीघ्र रिहा नहीं किया तो कांग्रेस गैर कानूनी गिरफ्तारी के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से महाअभियान चलाएगी। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस ने राशन, भोजन पहुंचाया है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई, दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान रवि तिवारी, संजय गोस्वामी, गुरमीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed