फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Policeman beats disabled person for making video of him playing colors

Lakhimpur Kheri News: रंग खेलते वीडियो बनाने पर सिपाही ने दिव्यांग को पीटा

Wed, 27 Mar 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Policeman beats disabled person for making video of him playing colors
संसारपुर। संसारपुर पुलिस चौकी पर मंगलवार की सुबह रंग खेलते सिपाहियों ने वहां खड़े दिव्यांग युवक पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की आंख में चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संसारपुर निवासी ओमवीर गुप्ता 30 पुत्र कालीचरण गुप्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला को दी तहरीर में बताया कि संसारपुर पुलिस चौकी का स्टाफ पुलिस चौकी के पीछे रंग खेल रहा था। वह किनारे खड़े होकर उन्हें देख रहा था, तभी पुलिस चौकी के दो सिपाही राजकुमार और जागेंद्र सिंह उसके पास आए और उनकी वीडियो बनाने की बात कहकर पुलिस चौकी के अंदर ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे वहां पीटा।सिपाही नशे में धुत्त थे और एक सिपाही मारते समय उसके कमजोर पैर पर खड़ा हो गया। पिटाई के दौरान उसकी दाहिनी आंख पर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि सिपाहियों ने उसका मोबाइल चेक किया तो कोई वीडियो नहीं निकला। इस मामले में भारतीय दिव्यांग यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी से मुलाकात कर दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भारतीय दिव्यांग यूनियन के नगर अध्यक्ष रियाजुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार अर्कवंशी, यासीन सलमानी, जहिर, हबीब आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला अजेन्द्र यादव ने बताया मामला संज्ञान में है। मैं इस समय मोहम्मदी आया हूं। गोला पहुंच कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed