फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police wrote illegal liquor being carried on bike, villagers caught

पुलिस लिखी बाइक से ले जाई जा रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Police wrote illegal liquor being carried on bike, villagers caught
पुलिस लिखी बाइक और बरामद अवैध शराब के पाउच - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में बोरी में भरकर पुलिस लिखी बाइक से ले जाई जा रही अवैध शराब को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों युवकों ने ग्रामीणों न खुद को सीओ ऑफिस का कर्मचारी बताया। एक डायरी भी दिखाई, जिसमें सीओ पलिया की मुहर लगी थी। उनके मोबाइल नंबर सहित कुछ और  मोबाइल नंबर भी लिखे थे। सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिखी बाइक को शक होने पर संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पढुआ बस अड्डे पर दो युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया। बाइक पर रखी बोरी में देखा तो भारी संख्या में अवैध शराब के पाउच थे। दोनों युवक नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने जब पूछताछ शुरू की तो दोनों ने बताया कि वह सीओ ऑफिस में सफाई का काम करते है। परसपुर के निकट शराब की बोरी पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने आबकारी व पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुँची पुलिस ने बाइक और शराब कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों के पास एक डायरी मिली है। जिसमे सीओ ऑफिस पलिया की दो जगह मुहरे लगी है। सीओ सहित कई पुलिसकर्मियों के नंबर भी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed