फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police took out tricolor yatra across the district

पुलिस ने जिले भर में निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police took out tricolor yatra across the district
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते पुलिस कर्मी।
गोला, नीमगांव, मितौली, मैगलगंज समेत सभी थानों से निकली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

पुलिस लाइन से तिरंगा रूटमार्च को एसपी ने दिखाई झंडी
लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन से तिरंगा रूटमार्च का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे एसपी संजीव सुमन ने तिरंगा रुट मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रूटमार्च में प्रतिभाग किया।
रूटमार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर जीजीआईसी, जिला अस्पताल, बड़ा चौराहा, कोतवाली रोड, हीरालाल धर्मशाला, रोडवेज, गुरु गोविंद सिंह चौराहा होते हुए पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं राष्ट्रीय धुन बजाकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया गया। तिरंगा रूट मार्च में एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, सीओ प्रशिक्षु प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, टीएसआई निर्मल जीत यादव ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसके अलावा समस्त थाना क्षेत्रों में सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा तिरंगा रूट मार्च निकालकर आम जनता में देश प्रेम की भावना जागृत की है। उधर, मितौली में सीओ अभय मल्ल के नेतृत्व में एसओ सुनीत कुमार ने तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव में सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल और सीओ आदित्य गौतम के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव, चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद सुनील कुमार सिंह, बेहजम चौकी इंचार्ज सुनील बाबू अवस्थी समेत सभी पुलिसकर्मियों ने रैली में प्रतिभाग किया।
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार की शाम कोतवाली पुलिस ने घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली से सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में महिला और पुलिसकर्मी देशभक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए निकले। सदर चौराहे पर समाजसेवी अशोक कुमार कनौजिया और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की। तिरंगा यात्रा कोतवाली से मोहम्मदी रोड, पुराने बाईपास, विकास चौराहा, खुटार रोड, लखीमपुर रोड, नानक चौकी होते हुए अलीगंज रोड पर निकाली गई।


पीएसी बैंड ने बजाई देश भक्ति धुन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की शाम आजादी का अमृत महोत्सव पर कंपनी बाग में भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें गांधी प्रतिमा के समक्ष डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, एडीएम संजय सिंह व एएसपी अरुण सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीएसी के हॉफ ब्रॉस बैंड ने देश भक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें बजाई और राष्ट्रगान का प्रस्तुतीकरण किया, जिससे आकर्षित होकर बरबस ही आसपास के लोगों ने रुककर पीएसी बैंड के द्वारा बजाई जा रही धुनों व सुंदर गान का आनंद लिया गया एवं प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed