{"_id":"65db8f85f76301db4b02f114","slug":"police-station-hyderabad-now-connected-to-gola-circle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115101-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: थाना हैदराबाद अब गोला सर्किल से जोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: थाना हैदराबाद अब गोला सर्किल से जोड़ा गया
विज्ञापन
-हैदराबाद थाना।
ममरी। गोला विधायक अमन गिरि की मांग पर पुलिस विभाग ने हैदराबाद थाने को सर्किल मोहम्मदी से हटाकर सर्किल गोला से अटैच किया है। अब करीब 57 ग्राम पंचायतों के लोगों को मोहम्मदी की दौड़ नहीं लगानी होगी।
बता दें कि साल 2014 में हैदराबाद थाने को गोला सर्किल से हटाकर मोहम्मदी सर्किल से संबद्ध किया गया था। तब से हैदराबाद थाना क्षेत्र में आने वाली 57 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों, और फरियादियों को 25 किलोमीटर दूर मोहम्मदी तक का सफर तय करना पड़ता था। गोला विधायक अमन गिरि ने नौ जनवरी 2024 को पुलिस महानिदेशक को पत्रभेज कर हैदराबाद थाना को दोबारा गोला सर्किल से जोड़ने की मांग की थी।
पत्र का संज्ञान लेते हुए डीजीपी और एडीजी ने पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को दो फरवरी 2024 को पत्र भेजकर हैदराबाद थाने को मोहम्मदी सर्किल से हटाकर गोला सर्किल से जोड़ने का आदेश दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।