फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police shop, China Manjha on kite dose

Lakhimpur Kheri News: पतंग की दुकानों पर पुलिस की दबिश, खंगाला चीनी मांझा

Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police shop, China Manjha on kite dose
शहर में पतंग की दुकानों पर चीनी मांझा की चेकिंग करते शहर कोतवाल राजेश सिंह साथ में पुलिस फोर्स।
लखीमपुर खीरी। चीनी मांझे से हो रहीं घटनाओं को ध्यान में रखकर कोतवाली पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी। टीम ने बाजार में स्थित पतंगों की एक-एक दुकान पर दबिश दी। इस दौरान दुकान में रखे मांझों की बारीकी से जांच की। गोदामों पर भी छापा मारा लेकिन चीनी मांझा कहीं से भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर में चोरी छिपे चीनी मांझा बिकने की खबर अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में कार्रवाई में ढील से चीनी मांझे की पकड़ रही मजबूत, चोरी छिपे बिका... शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित हुई। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर शहर के ओवरब्रिज पर बाजार जाते समय लीलाकुंआ निवासी गुड्डू वर्मा चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल भी हो गए थे। अमर उजाला की खबर और ताजा घटनाक्रम के बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को पतंग की दुकानों पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, मिश्राना चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने दल-बल के साथ मिश्राना चौराहे पर स्थित पतंग की दुकान से अभियान की शुरुआत की। तलाशी के दौरान उक्त दुकान से कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद टीम बक्शा बाजार पहुंची, जहां पर पतंग की एक-एक करके दुकानों की तलाशी ली। कोतवाल ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी हाल में शहर में चीनी मांझा बिकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पतंग दुकानों का निरीक्षण कर हिदायत दी
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मांझे में उलझकर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अधिकारियों ने पतंग की दुकानों का निरीक्षण कर हिदायत दी।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, सीओ रमेश तिवारी के नेतृत्व में पतंग की दुकानों पर सघन अभियान चलाया गया। दुकानदारों से अधिकारियों ने चीनी मांझे की खरीद बिक्री को लेकर कड़ी हिदायत दी। सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि जनसुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को चाइनीज मांझा से दूर रखने और केवल सुरक्षित व मानक मांझे का उपयोग करने की अपील की। संवाद

शहर में पतंग की दुकानों पर चीनी मांझा की चेकिंग करते शहर कोतवाल राजेश सिंह साथ में पुलिस फोर्स।

शहर में पतंग की दुकानों पर चीनी मांझा की चेकिंग करते शहर कोतवाल राजेश सिंह साथ में पुलिस फोर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed