{"_id":"64a1ba19bf5d55142a0bbba6","slug":"police-roaming-around-in-plain-clothes-looking-for-the-killer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-364-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सादे कपड़ों में मोहल्लों में घूमकर हत्यारे को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सादे कपड़ों में मोहल्लों में घूमकर हत्यारे को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। 28 जून की रात मिल गेट के सामने कैंटीन चलाने वाले मोहित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीते दिनों जलालाबाद के दो लोगों उठाया था। उनसे अभी कुछ हासिल नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मोहल्लों में सादे कपड़ों में हत्यारे को तलाश रही है।
28 जून की रात दोस्त सोमेश माधव के विवाह समारोह से लौट रहे मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी संतोष गुप्ता उर्फ गुल्ले के 22 वर्षीय पुत्र मोहित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने मामले में जहां से शादी हुई थी वहां के दो लोगों को उठाया था। उनसे रविवार तक पूछताछ की गई है। पुलिस हर जगह के सीसीटीवी फुटेज को भी क्रमवार जोड़कर उसका बारीकी से अध्ययन करने के बाद आगे बढ़ रही है। इसके लिए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सादे कपड़ों में मोहल्लों में घूमकर हत्याकांड के बारे में राय लेते हुए उसका खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि रविवार तक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
इस बारे में सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि हत्याकांड में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। दो टीमें बराबर निगरानी करते हुए खुलासे का पूरी तरह से प्रयास कर रही हैं। रही बात जलालाबाद के युवकों की तो उनको हिरासत में लिया गया है और उनसे भी पूछताछ जारी है। मामले का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए हत्यारों को पकड़ा जाएगा।