फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police remained on alert mode after Haldwani uproar

Lakhimpur Kheri News: हल्द्वानी बवाल के बाद अलर्ट मोड पर रही पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police remained on alert mode after Haldwani uproar
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ/मोहम्मदी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। जिलेभर में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर मंदिरों, मस्जिदों और मदरसों का निरीक्षण किया। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के इर्द-गिर्द पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खासकर जुमे की नमाज के वक्त प्रशासन की चौकसी रही। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और सीओ रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने नगर के मंगला देवी मंदिर, शिव मंदिर, मोहम्मदी रोड स्थित जामा मस्जिद, पश्चिमी, पूर्वी दीक्षिताना, मोहल्ला मन्नू गंज बरकती मस्जिद, ऊंची भूड़, नीची भूड़, अर्जुन नगर, राजेंद्र नगर लक्ष्मनजती रोड स्थित मस्जिद पर जुम्मा की नमाज के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा। गोला जिले का विशेष धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां खासकर मुस्तैदी बरती जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रात्रि ग्रस्त भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

उधर, मोहम्मदी में एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ अरुण सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में मुस्लिम इलाकों में भ्रमण किया। नमाज़ के दौरान पुलिस जगह-जगह पर तैनात की गई थी। मस्जिदों के पास मौजूद लगातार एसडीएम, सीओ कोतवाल भ्रमण करते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed