फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

दूसरे जनपद स्थानांतरित हुए 24 इंस्पेक्टरों को एसपी ने किया कार्यमुक्त

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर खीरी। जनपद में तीन साल की अवधि पूर्ण करने वाले 24 इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव में होने के बाद एसपी विजय ढुल ने सभी इंस्पेक्टरों को कार्यमुक्त करने के लिए 18 सितंबर 2021 की तिथि निर्धारित की थी, जिससे शनिवार को ज्यादातर इंस्पेक्टर अपने नए तैनाती वाले जनपदों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इससे कई थाने इंस्पेक्टर विहीन हो गए हैं, तो करीब आठ थानों का चार्ज संभाले इंस्पेक्टर भी दूसरे जनपद रवाना हुए हैं। लिहाजा एसपी ने पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत 15 एसआई को विभिन्न थानों में तैनात किया है। एसआई तेजबहादुर को थाना पसगवां, मोहम्मद अली को ईसानगर, चित्रकेतु सिंह को धौरहरा, रुद्रप्रताप सिंह को मोहम्मदी, विनोद कुमार शुक्ला को कोतवाली सदर, अशोक कुमार को थाना खीरी, हरिशंकर यादव को गोला, करूणाशंकर मिश्रा को नीमगांव, बृजेश कुमार सिंह को संपूर्णानगर, गोपाल पांडेय को मितौली, कविंद्र कुमार राय को तिकुनिया, दयाशंकर सिंह को फरधान, रामानंद यादव को हैदराबाद, मदन मोहन द्विवेदी को फूलबेहड़ भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed