Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

बैरियर बना गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए मुसीबत

Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर महिला अस्पताल में पर्चा काउंटर के पास लगा बैरियर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएमएस ने महिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के पास बैरियर लगवा दिया है। ऐसे में एंबुलेंस चालक प्रसव पीड़ा से बेहाल महिलाओं को पर्चा काउंटर के पास ही उतार देते हैं, ऐसे में उनको 100 मीटर दूर स्थित लेबर रूम तक पैदल चलकर जाना पड़ता है। उन्हें काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले निजी वाहनों पर रोक लगाने के लिए सीएमएस ने पर्चा काउंटर के पास बैरियर लगवा दिया है, जिससे वाहन अस्पताल परिसर में आकर न खड़े हो सकें। यह बैरियर प्रसव पीड़िताओं से लेकर जच्चा बच्चा के लिए मुसीबत बन गया है। इसी के चलते रविवार को एक एंबुलेंस निघासन सीएचसी से नवजात को लेकर महिला अस्पताल पहुंची तो सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर नवजात को ऑक्सीजन के सहारे लाया गया था। एंबुलेंस अंदर न जाने देने से परिजन बगैर ऑक्सीजन के ही बच्चे को लेबर रूम तक लेकर गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस स्टाफ ने बताया कि बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी, इसलिए ऑक्सीजन पर लेकर आए थे। मगर, जब सुरक्षा गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया तो मजबूरन बिना ऑक्सीजन ही नवजात को अंदर लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बच्चे को बिना ऑक्सीजन लेबर रूम तक लेे जाने का वीडियो रविवार को वायरल हुआ तो लोगों में चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि प्रसव पीड़ा से बेहाल गर्भवती महिला हो या फिर गंभीर जच्चा बच्चा 100 मीटर तक स्ट्रेचर से ले जाना आसान नहीं है। इंटरलॉक के उबड़ खाबड़ रास्ते पर ले जाते समय यदि कोई बात हो जाए तो उसका कौन जिम्मेदार होगा।
-
कोई भी मरीज चाहे एंबुलेंस से आए या फिर निजी वाहन से, उसे अंदर आने से रोका जाना गलत है। हमारा काम मरीजों की सेवा करना है न कि उनको परेशानी में डालना।
-डॉ. सुषमा सिंह, प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल
.
लेबर रूम के रास्ते पर तीमारदारों के वाहन खड़े रहते थे, जिससे एंबुलेंस जाने में दिक्कत होती थी। शायद इसलिए बैरियर लगवाया गया होगा। वैसे मरीज लेकर आने वाले वाहनों को किसी भी दशा में रोका नहीं जा सकता। यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है। इस बाबत सीएमएस से वार्ता की जाएगी।
-डॉ. आरपी दीक्षित, प्रभारी सीएमओ
-
पलिया में अल्ट्रासांउड केंद्रों का किया निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं
पलियाकलां। शनिवार की देर शाम एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने सीएचसी अधीक्षक के साथ इलाके के पांच अल्ट्रासांउड केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

एसडीएम डॉ अमरेश कुमार व सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरुण ने पलिया शहर क्षेत्र के पांच अल्ट्रासांउड केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर अल्ट्रासांउड मशीन के संचालन के लिए अधिकृत चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही केंद्र पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा समेत कई बिंदुओं का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर व्यवस्था ठीक मिली। कोविड-19 का प्रकोप देश में दोबारा शुरू होने के बाद डॉक्टरों व अल्ट्रासांउड केंद्रों के संचालकों को आने वाले मरीजों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed