Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

दंगा नियंत्रण को लेकर की पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर पुलिस लाइन में दंगा नियत्रंण को लेकर हुआ मॉकड्रिल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस लाइन में रविवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। एसपी विजय ढुल ने दंगाइयों से निपटने के टिप्स दिए और अभ्यास में जो खामियां नजर आईं उन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में सुबह करीब नौ बजे दंगा रिहर्सल अभ्यास शुरू हुआ। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह और सभी सीओ मौजूद रहे। सबसे पहले मैदान में दंगे की खबर आई, इससे मैदान में हड़कंप मच गया। अचानक ग्राउंड में पत्थर फेंके जाने लगे और फिर पुलिस की ओर से पानी की बौछार छोड़ी गई। लाठी पार्टियों ने भी मोर्चा संभाला, फिर भी जब दंगाई नहीं माने तो फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मॉकड्रिल में पुलिस की खामियां भी नजर आईं, जिन्हें एसपी ने जल्द दूर करने के निर्देश दिए। दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल से पहले एसपी विजय ढुल ने पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण रिहर्सल के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि दंगा होने पर क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कि पहले दंगा रोकने के सभी प्रयास करने चाहिए और जब दंगा हो जाए तो फिर आंसू गैस के गोले से लेकर पानी की बौछार करनी चाहिए। उसके बाद भी बात न बनें तो ही फायरिंग करनी चाहिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और विभिन्न थानों से आए सिपाहियों ने पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली अश्रु गैस गन, एंटी राइट गन आदि चलाकर अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed