फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police issued challan to inspector for writing caste related words on car in Lakhimpur kheri

UP News: इंस्पेक्टर को कार पर 'ठाकुर साहब' लिखवाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 3500 रुपये का चालान

Tue, 03 Oct 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्दों और स्टीकर के खिलाफ यातायात पुलिस अभियान चला रही है। इसी बीच उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर अंगद सिंह की कार का फोटो वायरल हो गया। इस पर पुलिस ने कार का 3500 रुपये का चालान काट दिया। 

विज्ञापन
Police issued challan to inspector for writing caste related words on car in Lakhimpur kheri
कार के शीशे पर लिखा था जातिसूचक शब्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव से स्थानांतरित होकर लखीमपुर खीरी आए इंस्पेक्टर को अपनी गाड़ी पर ठाकुर साहब लिखवाना महंगा पड़ गया। किसी ने इंस्पेक्टर की कार की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। गाड़ी के पीछे शीशे पर ठाकुर साहब लिखा हुआ है। कार पर जातिसूचक शब्द लिखा होने पर यातायात पुलिस ने 3500 रुपये का चालान किया है। 

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक वाहनों पर जातिसूचक शब्द और संप्रदाय सूचक शब्द नहीं लिख सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे शब्द लिखे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सद्दाम का काला सच: प्रयागराज की काली कमाई से मुंशीनगर में खरीदी थी जमीन, अशरफ को जेल में पहुंचाया था ये सामान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यातायात पुलिस चला रहा अभियान 

जिले में वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्दों और स्टीकर के खिलाफ यातायात पुलिस अभियान चला रही है। इसी बीच उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर अंगद सिंह की निजी कार का फोटो वायरल हो गया। कार के पिछले शीशे पर ठाकुर साहब लिखा हुआ था।  फोटो वायरल होने पर यातायात पुलिस हरकत में आई। उनकी कार का 3500 रुपये का चालान काटा गया। 

ये भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बरेली रेंज में 97 इंस्पेक्टरों का तबादला, इस जिले से हटाए गए 30 इंस्पेक्टर
 

यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि दो-तीन दिन पहले कार पर ऐसे शब्द लिखे होने का मामला सामने आया था। कार का चालान किया गया है। वाहन पर पदनाम, जाति और संप्रदाय सूचक शब्द लिखना नियम के विरुद्ध है। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक कई वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed