फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police engaged in investigation on the basis of CCTV footage and complaint

Lakhimpur Kheri News: सीसी कैमरों की फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Sep 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation on the basis of CCTV footage and complaint
निघासन। ढखेरवा स्थित इंडियन बैंक में हंगामा करने के आरोप के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सर्वेश पांडे की तहरीर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) लखाही के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार समेत अन्य लोगों पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता करने और बैंकिंग कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। पुलिस बैंक में लगे सीसी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सर्वेश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उमेश कुमार कई साथियों के साथ इंडियन बैंक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और हंगामा किया। तहरीर में बैंक के बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सर्वेश पांडे के मुताबिक, वह सुबह लखीमपुर से ढखेरवा आ रहे थे। रास्ते में आगे चल रही कार से साइड लेने को लेकर उसकी चालक से कहासुनी हुई। इसी दौरान पीछे से दूसरी कार से आए पीएनबी शाखा प्रबंधक उमेश कुमार से भी उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उमेश कुमार अपने बैंक कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति के साथ इंडियन बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उमेश कुमार ने बैंक में हंगामा करने के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि रास्ते में साइड देने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बैंक में जाकर बवाल करने का आरोप गलत है।

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। सीसी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed