{"_id":"641e812fdf5a9e30a1084c35","slug":"police-caught-the-priest-on-the-complaint-of-religious-conversion-in-lakhimpur-kheri-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने पादरी को पकड़ा, जांच में निकला यह मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने पादरी को पकड़ा, जांच में निकला यह मामला
Sat, 25 Mar 2023 10:36 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:36 AM IST
सार
किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी कि एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पादरी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस ने कस्बा बगिया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर प्रार्थना कर रहे ईसाई धर्म के पादरी को हिरासत में ले लिया। हालांकि शिकायत झूठी निकलने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को कस्बे के बगिया मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर किसी बीमार बच्चे को ठीक करने के लिए ईसाई धर्म के एक पादरी से घर के लोग प्रार्थना करवा रहे थे। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा समिति के प्रमुख राकेश कुमार ने स्थानीय पुलिस को शिकायतीपत्र देकर सूचना दी कि ईसाई धर्म वाले धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। इसके चलते पुलिस तत्काल हरकत में आई और बगिया मोहल्ला जाकर पादरी को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: दुधवा में बाघ ने नेपाली महिला का किया शिकार, दोनों देशों के ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पादरी ने बताया कि वह बीमार बच्चे के लिए प्रार्थना कर रहा था। धर्म परिवर्तन से उसका कोई लेनादेना नहीं है। घर वाले ही उसको बुला कर लाए थे कोतवाली प्रभारी राजू राव ने बताया पादरी से पूछताछ में धर्म परिवर्तन की कोई बात नहीं पाई गई जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया है।