फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger hunts Nepali woman in Dudhwa National Park in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: दुधवा में बाघ ने नेपाली महिला का किया शिकार, दोनों देश के ग्रामीणों में दहशत

Sat, 25 Mar 2023 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 10:49 AM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क सीमा स्थित गौरीफंटा रेंज के जंगल में एक नेपाली महिला को बाघ ने हमलाकर मार दिया। शुक्रवार को उसका शव जंगल में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Tiger hunts Nepali woman in Dudhwa National Park in Lakhimpur Kheri
दुधवा में घूमता टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल के गौरीफंटा रेंज में लकड़ी बीनने गई नेपाल की महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाघ के हमले की जानकारी होने पर आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दुधवा नेशनल पार्क सीमा स्थित गौरीफंटा रेंज के पिलर संख्या 171-172 के बीच जंगल में एक नेपाली महिला को बाघ ने हमलाकर मार दिया। गौरीफंटा रेंजर रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सुबह उक्त महिला को बाघ ने मारा है। महिला बॉर्डर से करीब डेढ़ किलोमीटर जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गई थी। गौरीफंटा कोतवाल अनिल कुमार पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

दोनों देश के ग्रामीणों में दहशत 

नेपाल सीमा पर स्थित ग्रामीणों ने उक्त महिला की शिनाख्त गंगा सारंगी (कलसा) पत्नी अम्मे सारंगी निवासी वार्ड नंबर दस भीम बस्ती जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। उधर, बाघ द्वारा बॉर्डर पर पहली बार ऐसी घटना होने से भारत व नेपाल के दोनों देश के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed