फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police capture 347 cartoon liquor

रंगीलानगर में पुलिस ने पकड़ी 347 पेटी शराब

Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
police capture 347 cartoon liquor
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
शहर से सटे रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रंगीलानगर में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए नकली शराब का गोदाम पकड़ा है, जिसमें अंग्रेजी ब्रांड की 347 पेटी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत लाखों में है। यह शराब तस्करी के जरिए अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने गोदाम का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोदाम में रखी शराब कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, हालांकि अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। सबसे खास यह है कि इस कार्रवाई में आबकारी विभाग को दूर रखा गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर एसएसपी घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रंगीलानगर गांव में बने एक गोदाम पर छापा मारा, जहां 71 पेटी अंग्रेजी शराब ब्रांड ब्लू मूड और 274 पेटी फ्रेजी रोमियो बरामद हुई। इसकी कीमत लाखों में है। इसके अलावा 32 हजार खाली शीशी (प्लास्टिक) बरामद हुई हैं, जिससे नकली शराब के बड़े पैमाने पर तस्करी किए जाने की तैयारी थी। एसपी ने बताया कि अभी किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है, बल्कि दो लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बरामद शराब के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है, जिसके बाद बरामद शराब की हकीकत सामने आ सकेगी कि वह असली है या नकली।
विज्ञापन


पेटियों पर कोई मार्का नहीं
बरामद शराब की पेटियों पर कोई लेवल नहीं लगा है और न ही कोई मार्का ही पड़ा है, जबकि अक्सर शराब की बोतलों पर ब्रांड नेम का लेवल लगा होता है।

टीम में यह रहे शामिल
सीओ सिटी आरके वर्मा के नेतृत्व में रामापुर चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह, एलआरपी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, राजापुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, एसओ खीरी शमशेर बहादुर सिंह, सिपाही विजय शर्मा, जयचंद, अवधेश यादव, कुलदीप यादव, अरविंद कुमार, विजय प्रताप, रामवृक्ष इस कार्रवाई में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग को शाम तक नहीं हो सकी जानकारी
शराब का बड़े पैमाने पर जखीरा पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। एक पखवाड़ा पहले भी बड़ी मात्रा में शराब एक गोदाम से बरामद की गई थी। बुधवार को हुई कार्रवाई का श्रेय पूरी तरह पुलिस को मिला है, क्योंकि शाम तक आबकारी विभाग के अधिकारियों के पास इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और न ही वह इस बारे में कुछ बता ही सके।

मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आया हूं। मामले की जानकारी मिली है, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं है।
- संजय त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed