फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested three vehicle thieves in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: फर्जी नंबर से दौड़ा रहे थे चोरी की बाइकें, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 03:50 PM IST
सार

लखीमपुर के मोहम्मदी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों युवक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनकी निशानदेही पर पांच बाइक बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Police arrested three vehicle thieves in lakhimpur kheri
थाने में खड़ीं बरामद बाइकें, पास में खड़े चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में थाना मोहम्मदी पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बाइक बरामद की हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम बुधवार की रात इलाके में गश्त कर रही थी। सूचना पर पुवायां बैरियर के आगे पेट्रोल पंप के सामने गोला रोड पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए विवेक उर्फ राजा निवासी ग्राम झखरा थाना मोहम्मदी, विपिन कुमार निवासी मोहल्ला भारत भूषण कालोनी गोला, सुमित उर्फ फट्टू पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद, को चोरी की बाइकों सहित पकड़ा।
विज्ञापन


बरामद बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरोपियों से मौके से दो बाइक चोरी की बरामद हुईं। पूछताछ के बाद निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद हुईं। आरोपियों में विपिन कुमार के विरुद्ध मोहम्मदी थाने में सात मुकदमे, विवेक उर्फ राजा के विरुद्ध तीन मुकदमे और सुमित उर्फ फट्टू के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed