{"_id":"6ad5066ccc2129e8eb02faa5","slug":"the-city-has-been-trapped-in-garbage-for-15-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187858-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 दिन से कूड़े की कैद में शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 दिन से कूड़े की कैद में शहर
Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सफाई के आभाव में शिव कॉलोनी में एक प्लाट से लेकर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद
लखीमपुर खीरी। बारिश के पानी ने शहर की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की रफ्तार थाम दी है। करीब 15 दिन से रपटा पुल और रास्तों पर पानी भरा होने से कचरा निस्तारण केंद्र तक पूरी मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। इसका असर शहर के कई मोहल्लों में दिखने लगा है।
जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने की आशंका है। हिदायतनगर, नई बस्ती, कमलापुर, शिव कॉलोनी, हाथीपुर, नौरंगाबाद, संकटा देवी और मिश्राना समेत कई इलाकों में कूड़ा जमा होने की शिकायतें हैं। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। डंपिंग ग्राउंड भर जाने से खाली प्लॉटों में भी कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास रहने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
हिदायतनगर के सभासद शमशुल हसन के अनुसार, उनका वार्ड बड़ा और दूर तक फैला है। पीछे के हिस्से में सड़क और नालियों की सुविधा भी नहीं है। वार्ड में 20 सफाईकर्मियों की जरूरत है, जबकि 14 ही तैनात हैं।
विज्ञापन
नई बस्ती की सभासद श्वेता शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में कोतवाली क्षेत्र, बस स्टेशन रोड, रानीगंज, बाजार और नई बस्ती शामिल हैं। यहां 25 सफाईकर्मियों की जरूरत है, लेकिन 17 ही तैनात हैं।
-- -- -- -- -- --
रोज निकलता है 40 से 45 टन कचरा
नगरपालिका के अनुसार, शहर से रोजाना 40 से 45 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। कचरा निस्तारण केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 65 मीट्रिक टन की गई है। वहां मशीनों से कचरे की छंटाई और निस्तारण किया जाता है। प्लास्टिक के लिए पांच मीट्रिक टन की अलग व्यवस्था भी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मशीनें काम कर रही हैं, लेकिन बारिश के कारण करीब 15 दिन से कचरे की ढुलाई प्रभावित है।
नगरपालिका के पास करीब 500 सफाईकर्मी, तीन डंपर, दो जेसीबी, दो पोकलैंड मशीनें, तीन कूड़ा कॉम्पैक्टर, 25 मैजिक वाहन और 100 साइकिल ठेलियां हैं।
-- --
आसपास के खाली प्लॉट भी कचरे से भरे रहते हैं। नगरपालिका को सख्ती करनी चाहिए, ताकि खाली प्लॉटों में कूड़ा न डाला जाए।
-प्रतिमा भसीन
मोहल्ले में काफी दिनों से गंदगी फैली हुई है। बारिश रुकने के बाद अब संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। पालिका प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-आदिल खान
-- -- -- -- --
बारिश के कारण रास्तों पर पानी भरने से कचरा पूरी मात्रा में निस्तारण केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहा है। रास्तों से पानी उतरने के बाद कचरे की ढुलाई ठीक से शुरू हो सकेगी।
-विशाल शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका
सफाईकर्मियों की संख्या पर्याप्त है। विभिन्न कार्यक्रमों और छुट्टियों के कारण कभी-कभी सफाई प्रभावित हो जाती है, लेकिन शहर के अधिकतर मोहल्लों में सफाई व्यवस्था ठीक है।
-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
-- -
शहर में कूड़ा डंपिंग के प्वाइंट
- खीरी रोड पर विकास भवन के आगे
- मेला मैदान तिराहे के पास
- सीतापुर रोड पर मुड़िया महंत मंदिर के पास
- पुराना एसपी बंगला मैदान
- देवकली रोड पर डीएस कॉलेज के आगे