फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested five accused of diesel theft in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस ने दबोचे कार सवार पांच चोर, हाईवे किनारे खड़े वाहनों से चोरी करते थे डीजल

Sun, 07 Jan 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

मैगलगंज थाना ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान पांच चोरों को दबोच लिया। ये कार में सवार थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 100 लीटर डीजल बरामद किया है।  

विज्ञापन
Police arrested five accused of diesel theft in Lakhimpur kheri
थाना परिसर में बैठे डीजल चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र में वाहनों से डीजल चुराने वाले पांच चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 100 लीटर डीजल बरामद किया है। ये चोर कार से चलते थे और हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर लेते थे। पकड़े गए दो अभियुक्तों पर डीजल चोरी के पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


मैगलगंज थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे पुलिस टीम कस्बा औरंगाबाद के पास गश्त कर रही थी। एक कार में सवार पांच संदिग्ध गुजरे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। भागने पर पुलिस ने पीछा कर उनकी गाड़ी रुकवाई। कार की तलाशी में डीजल चोरी करने वाले उपकरण और करीब 100 लीटर डीजल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस की पकड़ में आए विकास सक्सेना निवासी सहमतगंज, राजवीर निवासी गांव मैनिया थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर, राजा निवासी हॉल बाडूजई, बलदीप राज निवासी सैनी कॉलोनी थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर व सुनील सिंह ओसरी थाना मैगलगंज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त विकास सक्सेना व राजवीर पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed