फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police are still Arvind Sen , sugar mills , only two cane

अब भी एसपी हैं अरविंद सेन, चीनी मिलें सिर्फ दो

Mon, 05 Oct 2015 11:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police are still Arvind Sen , sugar mills , only two cane
डिजिटल इंडिया का सपना देखा जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन की मुख्य साइट तक सालों से अपडेट नहीं हुई है। आलम यह है कि एसपी अरविंद सेन का तबादला 15 दिन पहले हुआ था और तभी से नए एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया जिले के एसपी हैं, लेकिन जिले की साइट पर आज भी अरविंद सेन ही बतौर पुलिस अधीक्षक नजर आ रहे हैं। इसी तरह लोहिया गांव, विधायक निधि, जिला अस्पताल की मेडिसिन डिटेल सहित तमाम डेटा दो वर्ष पुराने अपलोड हैं तो जिले की नौ चीनी मिलों के बजाय बजाज ग्रुप की सिर्फ दो चीनी मिलों को ही दर्शाया गया है। सहकारी चीनी मिलों और बलरामपुर ग्रुप की दो-दो चीनी मिल होने के बाद भी उन्हें न दर्शाए जाने से यह साइट आधी अधूरी नजर आती है।
विज्ञापन

आपको जिले के बारे में कोई भी जानकारी करनी हो तो इसके लिए एनआईसी की साइट बनाई गई है। इसे इंटरनेट के जरिए गूगल में जाकर एनआईसी डॉट खीरी डॉट इन पर जाकर देखा जा सकता है, लेकिन इसके जिम्मेदारों ने शायद इसे अपडेट करने की जरूरत ही नहीं समझी। यही वजह है इस पर जहां आधी अधूरी जानकारियां मिल रही हैं, वहीं पुराने अधिकारियों के नाम न बदले जाने से इस साइट की जानकारियों पर सवाल खड़े हो जाते हैं। आलम यह है कि जिले में 1167 ग्राम पंचायतें हो गई हैं, लेकिन 995 ही बताईं गई हैं। वहीं जिले में नौ चीनी मिलें हैं, जिसमें तीन बजाज ग्रुप की, दो बलरामपुर ग्रुप की, दो सहकारी चीनी मिलें, जबकि बिड़ला और श्रीराम ग्रुप की एक-एक चीनी मिल है, किंतु इंडस्ट्रियल में सिर्फ बजाज चीनी मिल गोला और पलिया ही दर्शाई गई हैं। इसी तरह साइट पर विधायक निधि वर्ष 2012-13 के बाद अपडेट तक नहीं की गई। लोहिया गांव डिजिटल डायरी भी 2012-13 की बाद अपडेट नहीं की गई तो जिला अस्पताल की मेडिसिन डिटेल भी 2012-13 के बाद अपडेट नहीं की गई है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर यह हैं जानकारियां
- जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थल
-वर्ष 1904 से अब तक तैनात रहे डीएम और एडीएम
-टेंडर संबंधी सूचनाएं
-प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा संबंधी जानकारियां
-जिले का संपूर्ण विवरण मसलन थाना, ब्लाक, तहसील आदि
-स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां
-राशन कार्ड संबंधी जानकारियां
-जिले में दी गई छात्रवृत्ति, पेंशन आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed