फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police accused of bias in Phulbehad case

फूलबेहड़ कांड में पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप

Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police accused of bias in Phulbehad case
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देने आए ग्रामीण।
भारतीय दलित पैंथर ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारतीय दलित पैंथर ने फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दुधवा मिदनिया में प्रधान पक्ष और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के मामले में फूलबेहड़ पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर हरिजन और महिला उत्पीड़न रोकने की मांग की है।
संयोजक मनोज कुमार द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रधान के गांव में कमला पत्नी राजाराम की आवासीय कॉलोनी बन रही थी। 20 दिसंबर को छत बनाई जा रही थी। पूर्व प्रधान की झूठी शिकायत पर थाना फूलबेहड़ के एसओ विमल गौतम, कांस्टेबल अनिरुद्घ यादव आदि ने रात करीब आठ बजे बिना महिला सिपाही के महला प्रधान के घर दबिश दी।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला प्रधान व उनकी सास को मारापीटा और जातिसूचक गालियां दीं। घरेलू सामान तोड़ दिया और प्रधान की देवरानी मंजू के पेट में लात मारकर चोटिल कर दिया, जो पांच माह की गर्भवती है। इस प्रकरण की रिपोर्ट आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज करने और समस्त पुलिस स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 31 दिसंबर 2021 को धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed