फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM's birthday celebrated by cutting cake and running cleanliness drive

Lakhimpur Kheri News: केक काटकर तो कही स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

Thu, 18 Sep 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
PM's birthday celebrated by cutting cake and running cleanliness drive
गोला सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन करते अति​थि। स्रोत : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। जिलेभर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं सफाई अभियान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्षों, नीतियों और उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्व अवधान में आयोजित प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की यात्रा को तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिये जीवंत किया गया है। इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार सहित कुलभूषण सिंह, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, विनोद लोधी, देवदत्त चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी सीएचसी में सफाई अभियान चलाया गया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे सीएचसी परिसर की साफ-सफाई की।
धौरहरा के हलवाई मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर गोपाल शंकर अवस्थी, डाक्टर मुकेश गुप्ता, सुदीप निगम, रमेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। खमरिया व ईसानगर सीएचसी में विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने मरीजों को फल वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां सीएचसी व ब्लाक सभागार में सेवा पखवाड़ा को रूप में प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। सीएचसी में पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने सशक्त नारी, समृद्ध परिवार काउंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बीडीओ मोहित कौशिक, गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
---------------
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण माह की शुरू

गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी पर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर 15 दिन का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का मुख्य अतिथि सुर्जन लाल वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने शुभारंभ किया। महिलाओं में गैर-संचारी रोगों की जांच, संवेदनशील महिलाओं की क्षय रोग (टीबी) की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, पोषण संबंधी परामर्श, मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड का वितरण, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क टीकाकरण सेवाएं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण और ई-कार्ड एवं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता कार्ड का वितरण किया जाएगा। संवाद
-------------
भाजपाइयों ने की सीएचसी की सफाई
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, रविंद्र कटियार, काके सहगल आदि रहे। संवाद
---------------
मरीजों का बांटे फल

बिजुआ। सीएचसी में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख नेहा राज ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र भूषण राज, डॉ. अनूप मिश्रा, गंगादेवी आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल बिजुआ टीम ने मरीजों को फल वितरित किए। संवाद
--------------
स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज
निघासन। निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष निघासन देवेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर लगा। मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं दी गई। संचालन सिंगाही के वार्ड छह के सभासद रामनरेश गुप्ता उर्फ चुन्ना ने किया। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. मोहित वीर सिंह, डॉ. अरविंद पटेल, चीफ फार्मासिस्ट आरपी सिंह, डॉ. शशि प्रभा सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
--------------
सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान
बिजुआ। सेवा पखवाड़े के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। बेलवा मलूकापुर में देवी माता मंदिर, पंचायत घर और विद्यालयों में भी सफाई की गई।
अम्बारा में मंडल उपाध्यक्ष आदित्य मोहन शुक्ल के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। मोहित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। बस्तौली में महिला मोर्चा की जिला मंत्री गंगा देवी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। संवाद
-----------------
सशक्त नारी स्वास्थ्य परिवार पखवाड़े की हुई शुरुआत

मितौली। सीएचसी में बुधवार को सशक्त नारी स्वास्थ्य परिवार पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर ने फीता काटकर किया। यहां पर 15 दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया। यह पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुजुर्ग बच्चे किशोर किशोरियाें की जांच व दवाइयां प्रदान की जाएंगी। संवाद
----------------
शिविर में पहुंचे 115 मरीज
बरबर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर लगा, जिसमें 115 मरीजों की स्क्रीनिंग कर दवा वितरित की गई। इस मौके पर डॉक्टर पंकज कुमार, फार्मासिस्ट आरएस यादव, एसटीएस राजेंद्र सिंह, एलए पंकज, स्टॉप नर्स प्रज्ञा वर्मा, चतुर्थ श्रेणी कन्हैया मौजूद रहे। संवाद

--------------
प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया
खमरिया। गायत्री शक्तिपीठ की नौ कुंडीय यज्ञशाला में यशस्वी, दीर्घजीवी होने की मंगल प्रार्थना सहित महामृत्युंजय की विशेष आहुतियां के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। महिला मोर्चा भाजपा खमरिया पंडित की मंडल अध्यक्ष सुमन देवी मिश्रा ने मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संवाद

गोला सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन करते अतिथि। स्रोत : सोशल मीडिया

गोला सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन करते अतिथि। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed