फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Plenty left fifth day cycle

पांचवें दिन भी खूब चली साइकिल

Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Plenty left fifth day cycle
रैली - फोटो : अमर उजाला
गांव-गांव हुईं सभाएं, सरकार की योजनाएं बताईं
विज्ञापन

सपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पांचवें दिन भी जिले भर में सपा नेताओं ने साइकिल रैली निकाली। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी तृप्ति अवस्थी ने विधायक रामसरन के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कई गांवों से होकर निकली। श्रीनगर क्षेत्र के गांवों में हुईं सभाओं में विधायक रामसरन ने सरकारी की योजनाओं को बताया।

मैलानी। युवा सपा नेता विधायक विनय तिवारी के भतीजे नितिन तिवारी ने पूर्व चेयरमैन कल्पना वाजपेयी के पति नीरज वाजपेयी के गौतम नगर स्थित आवास से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाद में वह खुद भी रैली में शामिल हुए। उधर रैली को मैलानी नगर पंचायत अघ्यक्ष और पलिया विधान सभा प्रत्याशी अनीता यादव और  उनके पति पिछड़ा वर्ग जिलाघ्यक्ष नरेश यादव ने झंडी दिखा कर साइकिल रैली को रवाना किया!
विज्ञापन

बेलरायां। विधायक केजी पटेल ने ग्राम पंचायत लालापुर में कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
तिकुनियां। ग्राम निबौरिया में सपा विधायक के पुत्र हिमांशु पटेल ने ग्राम प्रधान के आवास से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ साइकिल रैली निकाली। 
बिजुआ। गुलरिया से निकली रैली को गोला विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा व युवा नेता नितिन तिवारी ने झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed