फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Players showed their strength on International Olympic Day

Lakhimpur Kheri News: इंटरनेशनल ओलंपिक डे पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 23 Jun 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength on International Olympic Day
स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इंटरनेशनल ओलंपिक डे व इंटरनेशनल हैंडबॉल डे मनाया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय खेल हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल के मैत्री मैच व एथलेटिक्स की प्रतियोगिता के साथ हुई। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर खेलों में उच्च स्तर का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी मो. इरफान रहे व अध्यक्षता वरिष्ठ खिलाड़ी आलोक तिवारी और मो. शकील ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मो. शारिफ तारा ने किया। प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चों को पुरस्कार की व्यवस्था में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, एसएम.आसिफ, मंजीत सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षकों और जिला सचिव विभिन्न खेल एसोसिएशन को ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ, रमेश वर्मा, चेस एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह, विपनेश मिश्रा, पुष्पेंद्र वर्मा, योगेश गुप्ता, मोनू, जिम्मी, अरुण वर्मा, ओम प्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। संवाद

स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। संवाद

स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। संवाद

स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed