फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Players from the farming community shine in the district-level Taekwondo competition

Lakhimpur Kheri News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो में चमके कृषक समाज के खिलाड़ी

Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Players from the farming community shine in the district-level Taekwondo competition
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृषक समाज इंटर कॉलेज के विजेता।स्रोत: विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले हुए। कृषक समाज के विद्यार्थियों ने कई भार वर्गों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका अंडर-14 में 33 किलोग्राम वर्ग में वर्षा, 36 किलोग्राम में किरण और 45 किलोग्राम में अनुष्का जायसवाल विजेता रहीं। अंडर-17 के 53 किलोग्राम वर्ग में लवी मिश्रा विजेता बनीं। अंडर-19 में 44 किलोग्राम वर्ग में पूर्ति देवी और 50 किलोग्राम वर्ग में संध्या ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 39 किलोग्राम वर्ग में अक्षत, 42 किलोग्राम में सफीकुल रहमान, 55 किलोग्राम में अनुराग और 58 किलोग्राम में इकराम विजेता बने। सरोज कुमार वर्मा, सुमित कुमार यादव, कपिल वर्मा और जसमती देवी निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर लखपत भारती, डॉ. अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव और अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed