फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Plants planted in his name to students

छात्रों से उनके नाम पर रोपित कराएं पौधे

Fri, 26 Feb 2016 08:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ वर्षाकाल 2016 में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम और विश्व गौरैया दिवस मनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर पौधरोपण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील पर 50 हजार पौधे विभिन्न विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पौधे रोपित करने के लिए सबसे पहले साइट का चयन करें, उसके बाद गड्ढे खुदवाएं। डीएम ने सभी एबीएसए को स्कूलों में बच्चों से पौधे रोपित करवाने तथा पौधों का नाम उन छात्रों के नाम से रखने के लिए कहा। ताकि छात्र पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। डीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाएगा। डीएम ने विश्व गौरैया दिवस को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने अपने कार्यालयों में तथा स्कूल, नगर पालिका, नगर पंचायत व लेखपाल अपने अपने क्षेत्रों में भी नेस्ट बाक्स को लगवाएं और विश्व गौरैया दिवस को सफल बनाने में पूरी कोशिश करें। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि जनमानस की सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा। डीएफओ नीरज कुमार ने कहा कि अपने घरों में गौरैया नेस्ट लगवाएं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, डीएफओ मनोज शुक्ला, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, सभी एसडीएम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed