फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Place fish Alligator trapped

मछली की जगह  फंसा मगरमच्छ

Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज/सुंदरवल।
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज/सुंदरवल। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Place fish Alligator trapped
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ग्रामीणों ने अग्गरखुर्द गांव की कंडवा नदी में लगाया था जाल
 फूलबेहड़ क्षेत्र के अग्गरखुर्द गांव मे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक बड़ा मगरमच्छ फंस गया। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को जाल से मुक्त कर नदी में छोड़ दिया है।  
अग्गरखुर्द गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार शाम समीप की कंडवा नदी मे मछली पकड़ने गए थे। अंधेरा होने की वजह से नदी में जाल लगाकर वह घर चले आए। रविवार सुबह मछली लेने फिर नदी पर पहुंच गए। बताते हैं कि जब जाल को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की तो जाल में काफी वजन महसूस हुआ। ग्रामीणों को लगा कि उनके जाल में ढेर सारी मछलियां फस गई है। किसी तरह लोगों ने जब जाल को नदी से बाहर निकाला तो जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसा देख सभी के होश उड़ गए। जाल वहीं डाल दिया। इस बीच सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को जाल से मुक्त कराकर वापस नदी में छोड़ दिया। 
विज्ञापन

-- 
आबादी में घुसे मगरमच्छ से मचा हड़कंप 
तिकुनियां। थाना सिंगाही के गांव उमरा में एक मगरमच्छ घुस आया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ सके। मगरमच्छ को देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। वनकर्मियों ने उसे जौराहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed