फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PK Inter College won the volleyball championship

Lakhimpur Kheri News: पीके इंटर कॉलेज ने जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप

Sun, 17 Sep 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
PK Inter College won the volleyball championship
धर्मसभा इंटर कॉलेज में वालीबाॅल मैच खेलते ​खिलाड़ी
लखीमपुर खीरी। जनपदीय माध्यमिक वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को धर्मसभा इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें कृषक समाज इंटर कॉलेज को हराकर पीके इंटर कॉलेज ने चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। खेल शिक्षक आरके सैनी ने बताया कि पहला सेमीफाइनल गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के बीच खेला गया। इसमें कृषक समाज इंटर काॅलेज विजेता बना। दूसरा सेमी फाइनल पीके इंटर कॉलेज और गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज महंगापुर के बीच खेला गया। इसमें पीके इंटर कॉलेज विजेता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल पीके इंटर कॉलेज और कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के बीच हुआ। इसमें पीके इंटर कॉलेज विजेता और कृषक समाज इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आलोक गोयल, खेल शिक्षक प्रगट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में कृषक समाज विजयी
इससे पहले शुक्रवार को धर्मसभा इंटर काॅलेज में दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को उद्घाटन मैच आर्य कन्या इंटर काॅलेज लखीमपुर और कृषक समाज इंटर काॅलेज गोला के बीच खेला गया था। इसमें कृषक समाज इंटर काॅलेज गोला विजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में कृषक समाज गोला की टीम विजेता और श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल मंहगापुर उपविजेता रही। अंडर- 14 बालिका वर्ग में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिसौली की टीम विजेता और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रामपुर गोकुल उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में धर्म सभा इंटर काॅलेज की टीम विजेता एवं सिटी मांटेसरी स्कूल की टीम उपविजेता रही।

धर्मसभा इंटर कॉलेज में वालीबाॅल मैच खेलते खिलाड़ी

धर्मसभा इंटर कॉलेज में वालीबाॅल मैच खेलते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed