फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pitru Paksha is a festival for remembering ancestors and preserving their health

Lakhimpur Kheri News: पूर्वजों के स्मरण और स्वास्थ्य संरक्षण का पर्व है पितृपक्ष

Sun, 07 Sep 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha is a festival for remembering ancestors and preserving their health
पं. रामदेव मिश्र शास्त्री। संवाद।
बांकेगंज। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध केवल परंपरा भर नहीं, बल्कि श्रद्धा और मनोविज्ञान का अद्भुत संगम है। यह हमें अहसास कराता है कि हम अकेले नहीं हैं। हमारे पूर्वज लगातार हमें आशीर्वाद देते रहते हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार पितृपक्ष सात से शुरू होकर 21 सितंबर तक रहेंगे। खास बात यह है कि आरंभिक दिन रविवार को चंद्रग्रहण के साथ पड़ रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना गया है। पितृपक्ष में प्रत्येक दिन का महत्व अलग होता है। उसी के अनुसार तिथि विशेष पर श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान परिवारीजन अपने पितरों को तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मण भोजन कराकर स्मरण करते हैं।
विज्ञापन

पितृपक्ष में किए गए श्राद्ध से पूर्वज प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। शास्त्री ने बताया कि मनुस्मृति और पुराणों के अनुसार श्राद्ध से वंश में सुख-समृद्धि आती है। पिंडदान और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य से भी जुड़ा है विज्ञान
पितृ पक्ष के दौरान सादा व सात्विक भोजन करने की परंपरा है। यह शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स का काम करता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह बताते हैं कि ऋतु परिवर्तन के समय हल्का और पचने योग्य भोजन स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। यह संक्रमण से बचाव करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। सात्विक भोजन से मनुष्य के शरीर को संबल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed