{"_id":"69dd376b4dce99dc5606f2ee","slug":"pihu-panthers-won-the-final-and-captured-the-champions-cup-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172789-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीहू पैंथर्स ने फाइनल जीतकर चैंपियंस कप पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीहू पैंथर्स ने फाइनल जीतकर चैंपियंस कप पर किया कब्जा
Tue, 14 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
मैदान पर मौजूद विजेता टीम। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। सीतापुर मार्ग स्थित रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गए चैंपियंस कप सीजन-2 के फाइनल में पीहू पैंथर्स ने रॉयल क्रिकेट अकादमी को 11 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने पिछले साल की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती।
टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट अकादमी के कप्तान धर्मवीर सिंह ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पीहू पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। गेंदबाजी में धर्मवीर सिंह और अलिफ गाजी ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम 138 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान धर्मवीर सिंह ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के दौरान मनीष बंसल, श्याम मोहन श्रीवास्तव, आदर्श पांडे, पीयूष अवस्थी और उत्कर्ष अवस्थी मौजूद रहे।