फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Physical abuse done for 22 years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर 22 साल तक किया शारीरिक शोषण

Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Physical abuse done for 22 years on the pretext of marriage
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा
विज्ञापन

सीओ के आदेश पर चार माह पहले थाना मैलानी में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
बांकेगंज। एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 22 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीओ गोला से की थी, जिस पर थाना मैलानी पुलिस ने चार माह पहले मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया।
बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर 22 सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। सीओ को दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि इन 22 सालों में जब भी उसने युवक से शादी करने की बात कही वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल गया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

थाना मैलानी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चार माह तक लगातार मामले की जांच करती रही। पुलिस जांच में पीड़िता की शिकायत सही पाए जाने पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव ने शुक्रवार को आरोपी मधुर कुमार उर्फ नन्हे को ग्रंट नंबर 11 के धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना मैलानी प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मधुर उर्फ नन्हे का चालान काटकर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
पसगवां। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि 25 जून को किसी कार्य से बाहर गया था। रात को गांव दौलत राम उसके घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए विवाहिता (30) के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पति के वापस आने पर पीड़िता ने घटना बताई पुलिस ने 13 जुलाई को घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई संतोष राय ने बताया कि आरोपी दौलत राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बिजुआ। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चार दिन पहले बिजुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को परिवार का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसमें लड़की के पिता ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने लड़की बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपी इरफान फरार हो गया था, जिसे मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर पकड़ लिया गया और पॉक्सो व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। संवाद
अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मैलानी। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने 16 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में अपनी नाबालिग पुत्री के कहीं गायब हो जाने की बात लिखी थी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

बताया कि सर्विलांस की मदद से किशोरी को एक माह पूर्व बरामद कर लिया गया था। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी युवक शाहजहांपुर जिले के थाना और गांव सेहरामऊ दक्षिणी निवासी रामवीर पुत्र मटरू लाल को नामजद कर उसके विरुद्घ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। चौकी प्रभारी संसारपुर सतीश चंद्र ने आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed