{"_id":"65f9cd0521c1aa93310f3c51","slug":"photo-of-video-waving-pistol-goes-viral-police-starts-investigation-into-the-matter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116349-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वीडीओ का तमंचा लहराते फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वीडीओ का तमंचा लहराते फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
तमंचा लहराते सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक मितौली में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी का तमंचा लहराते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीडीओ अरुण ध्वज मिश्रा का मंगलवार को तमंचा लहराते हुए एक फोटो सामने आया है। यह फोटो किसी पार्टी में खिंचवाया हुआ मालूम हो रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जानकारी मिलने पर जांच की, तो पता चला कि फोटो पांच से छह साल पुराना है। मामले में जो भी कार्रवाई होगी। वह पुलिस अपने स्तर से करेगी।
वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण ध्वज मिश्र ने पुलिस को स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि यह फोटो उस समय का है, जब वह सरकारी नौकरी में नहीं थे। यह फोटो फेसबुक पर साल 2015-16 में पोस्ट की गई थी। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर जिसे आप तमंचा समझ रहे हैं, वह एक खिलौना है।