फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Performance of DM and SP is average, sword hanging over Dhaurahara SDM

Lakhimpur Kheri News: डीएम और एसपी का प्रदर्शन औसत, धौरहरा एसडीएम पर लटकी तलवार

Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Performance of DM and SP is average, sword hanging over Dhaurahara SDM
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों के निस्तारण की रैकिंग में जहां डीएम और एसपी के कामकाज का प्रदर्शन औसत रहा, वहीं, खराब प्रदर्शन के कारण धौरहरा एसडीएम पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सीएम योगी ने आपत्ति जताते हुए रैंकिंग सुधारने को लेकर सभी को एक महीने का वक्त दिया है।
विज्ञापन


जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन गंभीर है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी के अलावा तहसीलों के कार्यों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर लिस्ट तैयार कराई है। अगस्त माह के कामकाज में खीरी जनपद की रैंकिंग घटी है। जुलाई में प्रदेशभर में जहां जिले का नंबर सातवां था, अगस्त में 20वां है। इसी तरह 375 तहसीलों की लिस्ट में धौरहरा तहसील का कामकाज बेहद खराब है। धौरहरा प्रदेश की 375 तहसीलों में नीचे से आठवें स्थान पर है। सीएम ने अच्छा काम करने वाले अफसरों व खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों व तहसीलों की लिस्ट बनवाई है। एक महीने में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ की कोल तहसील अव्वल

लिस्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप 10 तहसीलों में अलीगढ़ की कोल, जौनपुर की केराकत और बदलापुर, श्रावस्ती की इकौना, प्रयागराज की सदर, बागपत की बड़ौत, अलीगढ़ की अतरौली, बुलंदशहर की स्याना, जालौन की उरई और अमरोहा की हसनपुर तहसील शामिल हैं। इसी प्रकार खराब प्रदर्शन वाली बॉटम 10 में क्रमश: रामपुर की बिलासपुर, कन्नौज की तिर्वा और छिबरामऊ, रामपुर की मिलक, हापुड़ की धौलाना, हाथरस की हाथरस, संत कबीरनगर की खलीलाबाद, खीरी की धौरहरा, कन्नौज की कन्नौज और रायबरेली की ऊंचाहार तहसील शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed