फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People will answer Thar in Tikunia incident by voting: Akhilesh

तिकुनिया कांड में थार का जवाब जनता वोट से देगी : अखिलेश

Fri, 10 May 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
People will answer Thar in Tikunia incident by voting: Akhilesh
चुनावी जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद
लखीमपुर खीरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। तिकुनिया कांड का जिक्र कर अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता थार का जवाब वोट से देगी। भाजपा के मंत्री के बेटे ने थार से किसानों को कुचला था। किसानों के साथ पत्रकार ने भी जान गंवाई थी। पीड़ित परिजनों को आज तक न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे अखिलेश यादव लखीमपुर के जीआईसी मैदान पहुंचे। युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा में सबसे ज्यादा धक्का युवाओं को लगा है। पहले तो वैकेंसी नहीं निकलती हैं। जब निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। युवा मेहनत कर परीक्षा देने जाता है और घर लौटता है तो पेपर लीक हो जाता है। मुख्यमंत्री लीकेज नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

युवा अग्निवीर की नौकरी बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर रहे। सरकार बनती है, तो पक्की नौकरी देकर युवाओं को वर्दी पहनाने का काम करेंगे। सपा प्रमुख बोले कि खाकी वर्दी भी हमें परेशान कर रही है, लेकिन उनको यह नहीं पता कि जिस तरह फौज की नौकरी चार साल की हो गई है, उसी तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, क्या किसी किसान की आय दोगुनी हुई। आय दोगुनी होना तो दूर महंगाई बढ़ाकर फसलों की लागत और बढ़ा दी है। इससे किसानों कि आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।

बहाल होगी पुरानी पेंशन, शिक्षामित्रों को करेंगे नियमित
अखिलेश बोले कि गरीब, माताओं, बहनों को लखपति बनाने की योजना इंडिया गठबंधन ने बनाई है। शिक्षामित्रों को नियमित करेंगे, ताकि उनके चेहरे पर खुशी की चमक हो। पुरानी पेंशन को लेकर बहुत लंबी लड़ाई चली है, लेकिन सरकार ने नहीं सुना। हम बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed