फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people who in contact of corona positive patient cooprate with health department for sampling

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सैंपलिंग कराने में सहयोग करें प्रधान: एसडीएम

Wed, 30 Sep 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
people who in contact of corona positive patient cooprate with health department for sampling
29 एलकेएच 801 संबोधित करती स्वाति शुक्ला - फोटो : LAKHIMPUR
पसगवां। मोहम्मदी तहसील की एसडीएम स्वाति शुक्ला ने प्रधानों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का आह्वान किया है कि वे गांवों में संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों की सैंपलिंग जरूर कराएं। लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन

एसडीएम पसगवां ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराई गई संगोष्ठी को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को तुरंत सूचित करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि पराली जलाने और पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जांच में सहयोग नहीं करते हैं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने प्रधानों से सैंपलिंग और टीकाकरण में सहयोग मांगा। सीओ अभय प्रताप ने कहा कि बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं और कार्रवाई से बचें। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। बीडीओ अमित सिंह ने कहा कि पराली के निस्तारण के लिए कृषि विभाग कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध करा रहा है। वह कृषि यंत्र दिलवाने में किसानों का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सैंपलिंग होनी हो, स्वास्थ्य विभाग उन्हें सूचना दे। वह ग्राम प्रधान को सूचना भेजेंगे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा, यूनीसेफ के सलीम खां ने भी संबोधित किया। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, सौरभ प्रकाश सिंह, गोविंद प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलिया में फिर निकला संक्रमित
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में कोरोना संक्रमित रोज मिल रहे हैं। दो दिनों में 27 केस मिलने के बाद मंगलवार को एक बार फिर एक संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर लिया है। जिनकी जांच कराई जाएगी। रविवार को पलिया इलाके में 20 कोरोना पॉजीटिव केस मिले थे। सोमवार को सात और मरीज मिलने के बाद इनकी संख्या दो दिनों में 27 पहुंच गई थी। मंगलवार को एक और संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के संपर्क में आए 164 लोगों को चिह्नित किया है। जिनकी भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में शिफ्ट हुए एईएस पीड़ित दो बच्चे
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित भर्ती दो बच्चों में एईएस की संभावना लगने पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
बुखार आने पर भंसरिया निवासी पृथ्वीपाल दस साल की पुत्री नैंसी, गुलरिया निवासी मुन्ना 12 साल की पुत्री चांदनी, सुभाष नगर कॉलोनी निवासी निर्मल दीक्षित 12 साल के पुत्र विजय, निघासन निवासी राजेश सात साल की पुत्री प्रांशी, मितौली निवासी ओमप्रकाश दस साल के पुत्र अभय शुक्ला, एवं गंगाबेहड़ निवासी सुफियान ने 11 साल पुत्र सलमान को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। इसमें से अभय एवं प्रांशी में एईएस की संभावना लगने पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed