फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People troubled by the supply of contaminated water put a lock on the municipality gate

दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों ने पालिका गेट पर जड़ा ताला

Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the supply of contaminated water put a lock on the municipality gate
आवास विकास कॉलोनी में पंप से निकलता गंदा पानी।
लोग बोले, पालिका के पानी की सप्लाई हाथ धोने के भी लायक नहीं
विज्ञापन

सभासद का आरोप, समस्या नहीं सुनते अधिशाषी अधिकारी
लखीमपुर खीरी। आवास विकास कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से बालू युक्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने सभासद से लेकर ईओ को जानकारी दी। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज कॉलोनीवासियों ने शनिवार को नगर पालिका गेट पर ताला जड़ दिया और बाहर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक पालिका कर्मी बंधक बने रहे। पालिकाध्यक्ष पति ने मौके पर जाकर लोगों को समझाना चाहा। मगर, वह बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। वहीं लोगों का कहना था कि पालिका की ओर से जो पानी की सप्लाई दी जा रही है वह हाथ धोने के भी लायक नहीं है।
केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने का दावा कर रही है, जबकि शहर में पेयजल के हालात बेहद दयनीय है। नगर की वीआईपी आवास विकास कॉलोनी के घरों में पिछले कई दिन से बालू युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने सभासद से लेकर पालिका प्रशासन तक को अवगत कराया। मगर, सुनवाई न होने से नाराज कॉलोनी की महिलाओं और युवाओं ने शनिवार को नगर पालिका में धावा बोल दिया। जिम्मेदारों के न मिलने से नाराज कॉलोनीवासी गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करने लगे। गेट में ताला लग जाने से पालिकाकर्मी एवं सभासद करीब एक घंटे तक बंधक बने रहे। सूचना पर पालिकाध्यक्ष के पति ने मौके पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न चली। पालिका गेट बंद होने से करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कॉलोनी के रविप्रताप सिंह ने बताया कि नगर पालिका में कोई सुनने वाला नहीं। सभी अपने में मस्त है। नगर पालिका आने पर न तो जलकल कार्यालय में कोई मिला और न ही ईओ साहब ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा का कहना है कि पिछले कई दिन से गंदा पानी आ रहा है। हाथ धुलने तक के लायक नहीं है। यदि जिम्मेदार गंभीर होते तो पालिका तक हम लोगों को आना ही नहीं पड़ता।
कॉलोनी निवासी किशोर कुमार ने बताया कि पालिका प्रशासन विकास के लंबे चौड़े दावे कर रहा है, जबकि हकीकत यह है कि शुद्ध पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा। लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।
कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा का कहना है कि गंदा पानी आने की सूचना देने के बावजूद जिम्मेदारों ने मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा। इसलिए मजबूर हम सब को नगर पालिका आना पड़ा।

पिछले कई दिन से कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बेहद दयनीय है। जो सप्लाई आ रही है वह हाथ धोने के लायक भी नहीं है। इस संबंध में एसडीएम से लेकर ईओ तक को जानकारी दी, लेकिन ईओ साहब न तो अध्यक्ष की सुनते हैं और न ही सभासदों की।
- शफीक खान, सभासद पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed