{"_id":"576da40c05b18ea752b77f5ae1624f36","slug":"people-took-turns-cleaning-the-relief-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चला सफाई अभियान लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चला सफाई अभियान लोगों ने ली राहत की सांस
पलियाकलां।
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि करीब छह माह से सफाई नहीं हो पाई थी।
नगर पालिका ने सफाई निरीक्षक विजय मिश्र के नेतृत्व में वार्डों में द्वितीय पाली के कर्मचारियों से नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया। जिसमें बरबंडा तिराहे से रेलवे लाइन तक, मालगोदाम रोड पर मौनी बाबा तिराहे से रेलवे स्टेशन तिराहे तक, रेलवे स्टेशन तिराहे से कमल टाकीज चौराहे तक नालों की सफाई की गई। नालों की सफाई नियुक्त 20 सफाई कर्मचारियों को हटा देने के कारण छह माह से नहीं हो पाई थी। इसके लिए नागरिकों ने नगर पालिका का आभार जताया। इसमें सफाई हवलदार मदन लाल, सुभाष, सुरेश सहित ठेकेदार ज्ञानू कुमार और उनके सहयोगी अजय कुमार, मोनू, नितेश, पप्पू, छोटे लाल, राजेश, प्रहलाद, ताराचंद, विक्की, अश्वनी, प्रदीप, कमल, राजाराम, दिनेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।