फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People suffering from sun

कड़ी धूप से लोग बेहाल

Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
People suffering from sun
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
दो दिन मौसम खुशनुमा रहने के बाद तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

आंधी और बरसात से खुशनुमा हुए मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिछले दो दिनों से सूरज जमकर तप रहा है। इससे गर्मी में एकाएक इजाफा हो गया है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। एकाएक मौसम में आए बदलाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। 
गर्मी के कारण लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है न रात में। तीन दिन पहले जिले में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा होने से मौसम में तरावट आई थी। मौसम के खुशनुमा हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा था। इसके तुरंत बाद जैसे ही आसमान साफ हुआ सूरज ने तपना शुरू कर दिया। पिछले दो दिनों से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। उदय होते ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया। सुबह के 11 बजते-बजते सूरज के ताप ने अपना प्रचंड रूप ले लिया। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दिन में जो लोग बाहर निकले भी वे कुछ ही देर में पसीने से तर हो गए। सड़क पर चल रहे लोग थोड़ी-थोड़ी देर बाद छाया और पानी तलाशते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल रहे। सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को भी दोपहर के समय पेड़ों के नीचे और घरों के बरामदों में आराम करते देखा गया। मौसम के इस बदलाव से बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लोग बुखार के अलावा डायरिया और दूसरे संक्रामक रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। 

ममरी। बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी  से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूर्य देवता के तपने और  हवा का वेग बंद होने से लोग परेशान हैं। गर्मी का सर्वाधिक असर  बच्चों और पशुओं पर पड़ रहा है। ऐसी गर्मी में वृक्षों की छाया लोगों के लिए  वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed