फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People of rural areas troubled by power cuts

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान

Mon, 10 Jun 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
People of rural areas troubled by power cuts
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सबसे बुरा हाल देहात क्षेत्र का है। देहात क्षेत्र में कई-कई घंटे कटौती होने से फसलों की सिंचाई का संकट गहरा रहा है। ऐसे में ग्रामीण काफी परेशान है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जनपद में आई आंधी से लेकर बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी। कुछ मोहल्लों को छोड़कर शहर के अधिकांश मोहल्लों में दो दिन तक अंधेरा रहा था। ग्रामीण क्षेत्र में पांच से छह दिन बाद सप्लाई शुरू हो सकी थी। कई जगह सप्लाई तो मिल रही है, लेकिन कटौती और ट्रिपिंग का खेल जारी है। गांवों में कई-कई घंटे कटौती होने से ग्रामीण काफी परेशान है। विभाग के प्रति काफी आक्रोश भी हैं। बिजली के अभाव में ग्रामीणों की फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

------------
संपूर्णानगर क्षेत्र में रोस्टरिंग से परेशान उपभोक्ता
सम्पूर्णानगर। इलाके में महज 12 से 14 घंटे की बिजली ही मिल पा रही है। बिजली आने पर लो-वोल्टेज की समस्या ज्यादा हो रही है। अधिक लोड और जर्जर तार न बदलने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर के फ्यूज और जंफर उड़ जाते है। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो-वोल्टेज से परेशान लोग
अमीरनगर। बिजली उपकेंद्र के सिकंदराबाद के फीडर हरीनगर क्षेत्र के तिलकपुर, गफ्फारनगर, भूदरगंज सहित दर्जनों गांव के लोग लो-वोल्टेज बिजली समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई बार आवाज उठाई, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। लो-वोल्टेज होने से सिंचाई का संकट है।

मोहम्मदी क्षेत्र में दो-दो घंटे हो रही कटौती
मोहम्मदी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली का हाल खराब है। रात को बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं की नींद नहीं पूरी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात में दो-दो घंटे से अधिक कटौती की जाती है।

----------
ट्रिपिंग की समस्या से हो रही उपभोक्ताओं को दिक्कतें
पलियाकलां। ग्रामीण क्षेत्र में इन दोनों ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्रिकोलिया फीडर में तो कोई ना कोई समस्या बनी रहती है। शुक्रवार रात यहां पर ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। शनिवार को पूरे दिन बिजली गायब रही। शाम चार बजे बिजली आई। रात भर तो बिजली रही लेकिन रविवार सुबह से ट्रिपिंग की समस्या से काफी परेशानियां हुई। इस फीडर से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed