फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People got angry over the increase in house tax and water tax and lodged their objections

Lakhimpur Kheri News: गृहकर-जलकर वृद्धि पर भड़के लोग, दर्ज कराईं आपत्तियां

Fri, 12 Sep 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
People got angry over the increase in house tax and water tax and lodged their objections
सिंगाही नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कस्बे वासियों ने किया प्रदर्शन।संवाद - फोटो : संवाद
सिंगाही। नगर पंचायत की नई गृहकर और जलकर नीति को लेकर विरोध तेज हो गया है। चेयरमैन और ईओ से बातचीत के बावजूद राहत न मिलने पर नगरवासियों ने आपत्तियों की अंतिम तिथि पर बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गृहकर और जलकर में की गई वृद्धि के विरोध में आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आठ सितंबर को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम तथा एसडीएम/ईओ राजीव निगम के साथ नगर के मैरिज हाल में नगरवासियों की बैठक हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद व्यापार मंडल के नेतृत्व में विरोध दोबारा तेज हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम गुड़मंडी बाजार में व्यापार मंडल की बैठक हुई। बृहस्पतिवार को सैकड़ों कस्बेवासी टैक्स में कमी की मांग लेकर नगर पंचायत पहुंचे और आपत्तियां दर्ज कराईं। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से वरिष्ठ लिपिक अखिलेश अवस्थी को ज्ञापन दिया गया। इसमें तीन दिन के भीतर बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री दारा सिंह, अमर गुप्ता, शिखर तिवारी किशन, पूर्व सभासद वाजिद हुसैन और जोगेंद्र शाक्य समेत बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed